बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर की किरन देवी (42) पत्नी नत्थू वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि मजदूरी से उसके घर का खर्च चलाता है। पत्नी किरन पिछले दो सालों से मानसिक रुप से बीमार थी। जिसका घरेलू इलाज चल रहा था। गुरुवार की दोपहर पति मजदूरी पर गया था।
बच्चे घर के बाहर थे। सूना घर पाकर उसने बंद कमरे में छत की घन्नी में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चों ने खिड़की से शव लटका देखा और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया कि किरन ने दो दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।