फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बरातियों की कार, पांच की मौत

विज्ञापन
फोटो-26बीएनडीपी-10 : बांदा हादसाः घटनास्थल से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाते ग्रामीण और पु? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार शनिवार दोपहर को जमुनी पुरवा के पास हाईवे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हे के भांजे समेत पांच बरातियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि कार की अगली सीट पर शराब की बोतलें मिली हैं। इससे चालक के नशे में होने की आशंका है। कार की फिटनेस जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट में कर्वी शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद आफताब की बरात शनिवार की दोपहर को उरई जा रही थी। अधिकतर बराती कारों से ही उरई के लिए रवाना हुए थे। इनमें गुफरान की एक्सयूवी-500 कार में उनके साथ पांच और लोग सवार थे। कार जब बांदा के कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे केबल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। ईदगाह रोड, हाथीखाना बांदा निवासी दूल्हे का भांजा मुशर्रफ (23) पुत्र मो. नफीस और द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी शमशुल (24) पुत्र जैनुल आबदीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी का कहना है कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएम अनुराग पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों का तत्काल ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चकमाली, अमानपुर, कर्वी (चित्रकूट) निवासी रणजीत सिंह उर्फ रिंकू (22) पुत्र स्वर्गीय रामखिलावन, द्वारिकापुरी, पुरानी बाजार, कर्वी (चित्रकूट) निवासी नसीम उर्फ टिल्लू (23) पुत्र मोहम्मद शरीफ ने दम तोड़ दिया। द्वारिकापुरी चित्रकूट निवासी कार मालिक गुफरान अली (32) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। चकमाली चित्रकूट निवासी एक अन्य युवक शिवदास (24) पुत्र बालकृष्ण की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आगे की गाड़ियों से जा रहे बराती भी बीच रास्ते से जिला अस्पताल लौट आए। अस्पताल में चीख पुकार मच गई और बरात की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें