फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में सोमवार की रात दावत के बहाने घर से ले जाकर पड़ोसी किसान की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह नाले में शव पड़ा मिला। पत्नी ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रिसौरा गांव निवासी रामविशाल श्रीवास (40) खेती बाड़ी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात पड़ोसी गांव गौर शिवपुर का परिचित व्यक्ति रामविशाल श्रीवास को दावत के बहाने घर से ले गया। रामविशाल का अक्सर उसके घर में आना-जाना था। सुबह गांव से कुछ दूर गौर शिवपुर गांव के रास्ते पर स्थित हनुमान जी मार्ग पर रपटे के नीचे रामविशाल का रक्तरंजित शव मिला। शरीर पर घाव के निशान थे। माना जा रहा है कि धारदार हथियार से हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी घटनास्थल पहुंचे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर गौर गांव निवासी राधेश्याम यादव को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार करेंगे। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें