फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी रामसेवक (45) पुत्र चेतन ने सोमवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

सुबह पत्नी ने शव लटका पाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके नाम चार बिस्वा जमीन है। वह भी परती पड़ी है। मजदूरी न मिलने से रामसेवक परेशान था। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें