बांदा। पति से झगड़कर पत्नी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी केसकली (35) का रविवार को खाना बनाने को लेकर पति राकेश से विवाद हो गया।
सोमवार की सुबह पति मजदूरी को चला गया। इसी बीच केसकली परिजनों की नजर बचाकर घर से निकल गई। रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में की। जेठ शिव कुमार ने बताया कि खाने को लेकर पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ था।