फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। चचेरे भाई व बहन को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के सेमरिया कुशल के मुंशी पुरवा निवासी रामशरण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई के बेटे ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर अभद्रता व मारपीट की। बेटा राहुल (20) व बेटी उमा (15) को भी डंडों से पीटा।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी भगोनिया (80) घर के बाहर बैठी थी। पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवकों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह देवी विसर्जन से वापस घर आ रहा था। रास्ते में रोककर आधा दर्जन दबंगों ने उसे डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें