फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी सिपाही के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में बीती रात आबकारी सिपाही के घर से जेवर व अन्य कीमती सामान समेत लाखों की चोरी हो गई। मकान के मुख्य गेट से घुसे चोरों ने घर में सो रहे परिजनों को स्प्रे से कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। सुबह होश आने पर गृह स्वामी को चोरी का पता चला। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्योटरा मोहल्ला निवासी सरताज खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह आबकारी सिपाही पद पर चित्रकूट में तैनात है। सोमवार की रात वह परिवार के साथ सो रहा था। तभी चोर उसके घर में घुसकर 19,500 रुपये नगद सहित लगभग पांच लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। सुबह कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से के ताले टूटे पड़े थे। घटना की जानकारी होने पर बलखंडी नाका चौकी प्रभारी हरीशरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
गौरतलब है कि हाल ही में कटरा स्थित मोती भवन के नजदीक से गैस एजेंसी कर्मी जितेंद्र कुमार की बाइक से 1.20 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। अब चोरों ने आबकारी सिपाही के घर को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें