बांदा। खनन और पुलिस टीम ने मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव के केन नदी घाट से 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े। खदान से कुछ दूर पट्टा क्षेत्र के बाहर पोकलैंड मशीन भी बरामद की।
खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि सभी ट्रक और पोकलैंड खदान पट्टाधारक के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पकड़े गए ट्रकों से वाणिज्य कर, खनिज और परिवहन विभागों को लगभग 10 से 12 लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है। टीम में खनिज इंसपेक्टर ईश्वचंद्र सहित राजस्व और पुलिस आदि विभागों के लोग शामिल रहे। (संवार)