फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के अपमान पर परिषद ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक प्रतिनिधि सभा में खनिज विभाग द्वारा कूटरचित ढंग से 27 पूर्व सैनिकों को हटाने और उन्हें अपमानित कराने की निंदा की गई। खनिज अधिकारी व निरीक्षक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना पैदाकर सेना में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। बृहस्पतिवार को तिंदवारी रोड स्थित मैरिज हाल में प्रतिनिधि सभा हुई।
परिषद अध्यक्ष कैप्टन एसबी सिंह राठौर ने कहा कि निजी स्वार्थ पूरे न होने पर खनिज अधिकारी व निरीक्षक द्वारा कूटरचित ढंग से खनिज बैरियरों में तैनात 27 पूर्व सैनिकों को सेवा से हटाने और उन्हें अपमानित कराने की निंदा करते हैं। निंदा प्रस्ताव पारित कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को भी ज्ञापन दिया जाएगा। कानपुर प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल वीएस राठौर ने कहा कि पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। युवाओं को सेना में जाने को प्रेरित करें।
खनिज अधिकारी व निरीक्षक को जनपद से हटाने या निलंबित करने की मांग की। महामंत्री सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष सूबेदार छत्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार सीताराम त्रिपाठी समेत सार्जेंट अतुल तिवारी, मेजर रामनरेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें