फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाती हैं सफेद रक्त कोशिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना वायरस सहित कई संक्रमित बीमारियों से व्हाइट ब्लड सेल (डब्ल्यूबीसी) बचाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इनका खास महत्व है। रक्त में इन कोशिकाओं की कमी से प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बेहतर आहार और दवाओं की मदद से रक्त कोशिकाओं को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ से प्रशिक्षित आहार विशेषज्ञ (डाइटीशियन) पोयम द्विवेदी (बांदा) ने बताया कि स्वस्थ इंसान के प्रति घन मिलीमीटर रक्त में 5000 से 11,000 तक रक्त कोशिकाएं होती हैं। एड्स, कैंसर, हेपेटाइटिस आदि में सफेद रक्त कोशिकाएं कम हो सकती हैं। इन्हें बेहतर आहार से बढ़ाया जा सकता है।
इनकी कमी हो जाने पर ल्यूकोपीनिया नामक समस्या हो जाती है। शरीर में बीमारियों से बचाव की शक्ति कम हो जाती है। कोरोना वायरस, एड्स, कैंसर, हेपेटाइटिस आदि की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विटामिन-ए, सी और ई से सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं और यह ठीक ढंग से काम करती हैं। गाजर, टमाटर, मिर्च, स्क्वैश जैतून का तेल, बादाम, संतरा आदि का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा लहसुन से एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेंट्री और एंटी वायरल गुण सफेद कोशिकाएं निर्माण करने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ग्रीन टी से भी विटामिन-सी, पॉलीफिनॉल के साथ अन्य एंटी ऑक्सीडेंट शरीर के बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।
रोजाना दही के सेवन से भी सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। यह एंटी बॉयटिक की तरह काम करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों से लौह तत्व, विटामिन-ए, विटामिन-बी कांप्लेक्स, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर आदि अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें