फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज का मेडिकल कालेज में किया डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में लगाई गई डायलिसिस यूनिट से पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज का डायलिसिस किया गया। लगभग 50 वर्षीय संक्रमित मरीज गुर्दे का रोगी है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने डायलिसिस पूरी तरह सफल बताया। यूनिट का उद्घाटन जून में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मौदहा (हमीरपुर) निवासी वृद्ध कई साल से गुर्दे का मरीज है। 22 जून को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तब से वह मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती है। इधर उसकी हालत खराब हो गई।
इस पर सोमवार को उसे हीमो डायलिसिस यूनिट/आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑक्सीजन और दवाएं देकर उसकी हालत नियंत्रित की गई। डायलिसिस यूनिट इंचार्ज डॉ. एसके यादव ने अपनी टीम के साथ वृद्ध का डायलिसिस किया। उप प्राचार्य डॉ. केएस कौशल ने दावा किया कि यह पूरी तरह सफल रहा है। टीम में डॉ. रजनीश, डॉ. आकाश, स्टाफ नर्स उमा, पूजा व रीना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें