फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आनलाइन रुपये के बदले नकद न देने पर हुआ विवाद

Sat, 25 Oct 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। दूध डेयरी संचालक पुत्र द्वारा आनलाइन रुपये के बदले नकद न लौटाना महंगा पड़ गया। युवक ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए जेब में पड़े एक हजार रुपये लूट लिए। दूसरी ओर युवक ने भी दुकानदार व उसके पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खमौहरा गांव निवासी जगमोहन कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में दूध डेयरी की दुकान किए हुए हैं। बीते रविवार की शाम डेयरी में उनका पुत्र शुभम दुकान में बैठा हुआ था। तभी डिग्री कालेज के पास का रहने वाला विक्रम अपने एक दोस्त के साथ आया और आनलाइन फोन पे स्कैनर में दो सौ रुपये भेजकर नकद धनराशि की मांग की। शुभम ने इस तरह धनराशि देने से मना करते हुए आनलाइन वापस करने की बात कही।
जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। दुकानदारों ने आरोपियों से दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई। उसके बाद उन्हें दो सौ रुपये दे दिया। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी सोनू दुबे व एक अन्य व्यक्ति के साथ दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं जेब में पड़े एक हजार रुपये भी छीन ले गए।
विज्ञापन

जिसका फुटेज दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में है। दूसरी ओर सुधाकर द्विवेदी ने दुकानदार पिता, पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि लूट की बात गलत है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।





ट्रक की टक्कर से घायल, रेफर
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव के शंकर पुरवा निवासी अजय सिंह (35) शुक्रवार की रात नरैनी से बाजार कर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गुढ़ा शाखा के पास कालिंजर की तरफ से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को रानी दुर्गावाती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें