फोटो - 30 हादसे में अपनों को गंवाने वालों को सांत्वना देते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन।
बांदा। बिसंडा में बीते 27 मई को हुए सात लोगों की हादसे में मौत के मामले में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों के घर पहुंचा। वहां उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
बीती 27 मई को बिसंडा कस्बे में ओवरलोड ट्रॉला ने लापरवाही से बाइक सवार को टक्कर मारकर ई रिक्शा सवार लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में प्रतिनिधि मंडल में शामिल बी लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा व ब्लॉक उपाध्यक्ष रामनिहोर मिश्रा, लालबाबू राजपूत आदि ने सोमवार को हादसे में मरने वाले घूरी गांव के रिटायर्ड शिक्षक के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद कोर्रही गांव पहुंचकर वहां के मृतक छह लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है।