बांदा। अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्यों ने 30 व 31 मई को जनपद के विभिन्न स्थानों पर जांच की। उप खनिजों से लोड 1065 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 14 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र के अंकित मात्रा से अधिक उपखनिज लोड पाए गए। इनमें 10 वाहनों को थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। चार वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।
वाहनों से 7.37 लाख शमन शुल्क की वसूली की। जिला खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि इसके अतिरिक्त 17 वाहन बिना नंबर के पाए गए। जिसमें 14 वाहनों का चालान किया गया। तीन वाहनों को थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके अलावा पैलानी के सिंधनकला मौरंग खनन अनुज्ञा पत्र की जांच की गई तो खनन से क्षेत्र से बाहर खनन होता पाया गया। इस पर कार्रवाई प्रचलित है।