फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से संवत वर्ष का स्वागत

Sun, 10 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
नव संवत्वसर के उपलक्ष्य में सामूहिक नृत्य पेश करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नववर्ष संवत 2073 का धूमधाम का स्वागत किया गया। संस्कार भारती की बांदा इकाई ने रंगारंग कार्यक्रमों से अगवानी की। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उधर, भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटी और मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात नटराज संगीत महाविद्यालय में नववर्ष की धूम रही। छात्राओं ने गणेश वंदना की। सामूहिक नृत्य में स्वर्णिम, हर्षिता सोनी, रिया, क्षमा, आरुषी, दिव्यांशी गुप्ता, ज्योति, महक, एलिसा, आरोही, प्रियंका, तुषा त्यागी आदि ने भाग लिया। मशहूर गजल गायक पंडित गिरीशचंद्र (मुंबई) ने गजल पेश की।

ठुमरी की प्रस्तुति भी सराही गई। तबले में ओंकार सिंह कोनी और आक्टोपैड पर सुशील कुमार शीलू ने साथ दिया। संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सक्सेना और प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह ने सभी का आभार जताया। शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन हुआ।
विज्ञापन


ओम प्रकाश मसुरहा सहित जमुना प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार, शत्रुघ्न शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, सुधर सिंह, कमलेश द्विवेदी, संत कुमार गुप्ता, संजय काकोनिया, ज्योतिष कुमार सहित अर्चना पाठक, अनुराधा सिंह, प्रगति सक्सेना, नाथूराम लश्करी, सुधीर श्रीवास्तव, प्रणव कुमार, रागिनी तिवारी और सूचना विभाग के अंगद शर्मा उपस्थित रहे। दीनदयाल सोनी और संजय कुमार खरे ने संचालन किया।

उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने नए वर्ष पर महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पर सुबह बड़ी संख्या में लोगों के लाल टीका लगाकर मीठा खिलाया। नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। आरएसएस ने बैंडबाजे के साथ पथ संचालन निकाला। यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। व्यापार मंडल के विनोद गुप्ता सहित अमित कुमार, सौरभ गुप्ता, भइयाजी, रागिनी मसुरहा, रीता गुप्ता, शारदा दीक्षित, उर्मिल पटेल, उमा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, बिंदु गुप्ता, कुसुम सिंह, ममता सिंह, अनूप सिंह और मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें