फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति को भेजी श्रृंगार सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेएन डिग्री कालेज में प्रवेश तिथि और सीटें बढ़ाने की मांग लेकर अनशन पर डटे छात्र नेताओं ने मंगलवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति को स्पीड पोस्ट से चूड़ी, बिंदी, काजल, सिंदूर आदि भेजकर विरोध दर्शाया। उनके चित्र पर यह श्रृंगार सामग्री चढ़ाई। उधर, स्वतंत्रता स्मारक पर छात्रों का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

छात्र नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि ठंड में बैठे छात्रों के लिए कुलपति और शासन-प्रशासन संवेदनहीन हो चुका है। छात्र नेता आशीष सोनकर ने चूड़ी-बिंदी भेजने का अर्थ समझाया।
वहीं, छात्र नेता सनद कुमार दीपू, लव सिन्हा, शैलेंद्र वर्मा, शनि पटेल, दीपक गुप्ता, विवेक चंदेल, आशीष सोनकर, बाबूराम निषाद सहित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, प्रदीप निगम लाला, अवधेश सिंह, जुगुल किशोर तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति, लोकेंद्र प्रताप, टीनू जैन आदि ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें