फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली, पर गलन से छूट नहीं, कोहरे में कमी नहीं, बर्फीली व पछुवा हवाओं से ठिठुरा जनजीवन

Wed, 14 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खिली धूप के बावजूद बुधवार को कोहरे और गलन में कोई कमी नहीं आई। सुबह 9 बजे तक जिला भीषण कोहरे के आगोश में रहा। 10 बजे के बाद निकली धूप से अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस का मामूली सुधार हुआ। शाम को सूरज के छिपते ही फिर बर्फीली पछुवा हवाओं ने गलन में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन


सप्ताह भर से भीषण गलन और कोहरे की मार झेल रहे लोगों को मकर संक्रातिं से मौसम साफ होने की उम्मीद थी। मौसम जानकार भी इसके बाद ठंड की विदाई का अनुमान लगा रहे थे। दोपहर को कई दिनों बाद मिली धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। बच्चे मैदान में खेलकूद को निकल पड़े। कुछ ने झूला भी झूला।

अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बुधवार को यह 15 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री मामूली सुधार के साथ 5 डिग्री सेल्सियस हो गया। कोहरे की वजह से सुबह विजिबिल्टी 6 से 7 बजे के बीच 20 से 30 मीटर के आसपास रही।
विज्ञापन


मौसम में आर्द्रता भी 60 से 90 फीसदी के करीब आंकी गई। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक लोगों को जल्द ही कोहरे और गलन से निजात मिलेगी। बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें