फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश समिति में बुंदेलखंड से 12 पदाधिकारी

Wed, 14 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चार सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस में बुंदेलखंडियों पर विश्वास बढ़ा है। इसका संकेत प्रदेश की नई घोषित कांग्रेस कमेटी है, जिसमें यहां के एक दर्जन पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें दो उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो संगठन सचिव और पांच सचिव शामिल हैं। कांग्रेस के इतिहास में शायद पहली बार बुंदेलखंड को प्रदेश कांग्रेस में इतनी तवज्जो मिली है। 1985 के दशक तक बुंदेलखंड में कांग्रेस का बोलबाला रहा लेकिन इसके बाद सपा, बसपा और भाजपा ने यहां जड़े जमा लीं।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विरोधी लहर के बावजूद बुंदेलखंड में पार्टी ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया। इनमें बांदा सदर से विवेक कुमार सिंह, तिंदवारी से दलजीत सिंह, कालपी (उरई) से उमाकांती सिंह और राठ (हमीरपुर) से गयादीन अनुरागी शामिल हैं।
विज्ञापन


विरोधी लहर में इस सफलता के बाद कांग्रेस की निगाहें फिर से बुंदेलखंड में जड़ें जमाने की हैं। लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में करारी हार के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने यूपी के लिए नई कांग्रेस कमेटी घोषित की है। इसमें बुंदेलखंड को काफी महत्व मिला है। यहां के दो उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो संगठन सचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं।

बांदा जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव रह चुके साकेत बिहारी मिश्र (अतर्रा) को संगठन सचिव बनाया गया है। इनके साथ सुधांशु त्रिपाठी (झांसी) भी संगठन सचिव बनाए गए हैं। बांदा में युवा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके राजेश दीक्षित तथा युवा कांग्रेस संसदीय क्षेत्र अध्यक्ष रहे पंकज मिश्रा (अतर्रा) को प्रदेश कमेटी में सचिव बनाया गया है।

इनके अलावा सचिव पद पर पुष्पेंद्र सिंह और नत्थू कोल (चित्रकूट) और हरीकिशन बाबा (ललितपुर) को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर विनोद चतुर्वेदी (उरई) और गयादीन अनुरागी (राठ) तथा महासचिव पद पर युगराज भदौरिया (हमीरपुर), भानु सहाय (झांसी) और राजेश खैरा (ललितपुर) की ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें