फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

विज्ञापन
अजय यादव की फाइल फोटो - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस सड़क हादसा मान रही है और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के जवाहर नगर निवासी जयराम सिंह यादव का पुत्र अजय यादव (29) इलाहाबाद बैंक आर-सेटी में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। शनिवार की देर रात चिल्ला रोड स्थित 132 सब स्टेशन के नजदीक नाले में उसका शव पड़ा मिला। कुछ दूर पर बाइक पड़ी थी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।
पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उसने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी नेहा और एक पुत्र छोड़ गया है। पिता रिटायर्ड दरोगा हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या सड़क दुर्घटना में मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें