फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैल छोड़ने के विवाद में चाचा-भतीजे के परिवार में चटकी लाठी

Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव बाबू वर्मा का बैल घर के बाहर बंधा था। तभी उसके चाचा गंगा सागर ने बैल को छोड़ दिया। इस पर बैल ने कई लोगों को सींग मारकर घायल कर दिया। बाबू ने शुक्रवार को सुबह चाचा से मना किया। इसी बात को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चटक गईं। जिससे एक पक्ष के बाबू वर्मा (40) और उसकी पत्नी मीरा (38) और दूसरे पक्ष से गंगा सागर (40) उसकी बहन मीरा (23) लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। सभी घायलों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें