फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतका सरोजा देवी। फाइल फोट
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। खम्हौरा गांव में शुक्रवार शाम 23 वर्षीय सरोजा देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति कमलेश का कहना है कि आपसी कहासुनी के बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया, जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पति के अनुसार वह घटना के समय दुकान गया था। लौटने पर चचेरे भाई ने कमरे में झांककर देखा तो सरोजा फंदे से लटकी मिली। पति ने बताया कि पत्नी 15 दिन पहले मायके से वापस आई थी और बाहर जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, मृतका के भाई रामगोपाल ने आरोप लगाया कि 20 फरवरी 2025 को शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर सरोजा को प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें