फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक अक्तूबर से बदले समय पर चलेगी चित्रकूटधाम-बेल्हा देवी एक्सप्रेस

Wed, 23 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (14124) की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारणी एक अक्तूबर से लागू होगी।
विज्ञापन

नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से दोपहर एक बजे रवाना होगी। अतर्रा में 1:26 बजे, बांदा में 2:15 बजे, रागौल में 2:51 बजे, भरुआ सुमेरपुर में 3:08 बजे, यमुना साउथ बैंक में 3:21 बजे, हमीरपुर रोड में 3:36 बजे और घाटमपुर में 4:20 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन पतारा में 4:40 बजे, कठारा रोड में 4:53 बजे, भीमसेन में 5:10 बजे और कानपुर सेंट्रल में 5:50 बजे पहुंचेगी। यात्रियों से यात्रा से पहले 139 या एनटीईएस पर समय की पुष्टि करने की अपील की गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें