बांदा। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय ग्रामीण बालक-बालिका खेलकूद में चित्रकूट की टीमों और प्रतिभागियों का पलड़ा भारी रहा। अपने अच्छे प्रदर्शन से मंडल में प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मनीष (महोबा), बालिका में फूलमती (चित्रकूट), 400 मीटर में अजेंद्र (महोबा) व फूलमती (चित्रकूट), 800 मीटर में रोहित (हमीरपुर), रिंकी (चित्रकूट), 1500 मीटर में चुन्नू प्रजापति (चित्रकूट) व रिंकी यादव (चित्रकूट), 300 मीटर में सतीश (चित्रकूट) ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में फूलमती (चित्रकूट) अव्वल रहीं। चक्का फेंक में अमित (चित्रकूट), ज्योति वर्मा (महोबा) ने प्रतियोगिता जीती।
कबड्डी में महोबा टीम ने प्रथम स्थान पाया। कुश्ती में वेद प्रकाश (चित्रकूट), रूद्र प्रताप (बांदा), विक्रम, छोटू (हमीरपुर), रामशीष (बांदा), रविंद्र (महोबा), विकास (चित्रकूट), संजय बाबू (बांदा), सपना देवी (चित्रकूट), प्रीती (हमीरपुर) ने मुकाबले जीते। गोला फेंक में अमित व हेमा देवी (चित्रकूट) और ऊंची कूद में लक्ष्मीकात (बांदा) व संगीता (महोबा) ने अपने-अपने वर्गों में बाजी मारी।
खेलकूद की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र पटेरिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, कबड्डी रेफरी फरीद बाबा भारती, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, कबड्डी कोच कमल सिंह, रामबाबू वर्मा, आदित्य पटेल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।