फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट व बांदा का रहा दबदबा

Wed, 26 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाता छात्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद में दूसरे दिन चित्रकूट के खिलाड़ी अन्य टीमों पर भारी पड़े। मेजबान बांदा के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दौड़ में चित्रकूट के वरुण और डिस्कस थ्रो में बांदा के सुशील अव्वल रहे।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को सब जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में खंडेहा (चित्रकूट) के वरुण प्रथम व विद्या मंदिर बबेरू के सोनू ने दूसरा स्थान पाया।

डिस्कस थ्रो में जीआईसी बांदा के सुशील कुमार प्रथम व महोबा के सुनील ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में महोबा के कमल ने प्रथम व अतर्रा के अनिल साहू दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में खानकाह बांदा के सैफ अली खां अव्वल आए। बालक सीनियर वर्ग में चरखारी (महोबा) के बाबूलाल प्रथम व कर्वी के मोहम्मद नसीम दूसरे नंबर पर रहे। 800 मीटर में खंहेडा के पंकज व सीआईसी (चित्रकूट) के राममनोहर दूसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में सीआईसी के राममनोहर पहले व रसिन के नंदराम ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग बालक में शैलेंद्र वर्मा अव्वल रहे। चित्रकूट के अजय को दूसरा स्थान मिला। 800 मीटर में जीआईसी बांदा के अनिल सेन प्रथम व महोबा के कलीम दूसरे नंबर पर आए। 100 मीटर बाधा दौड़ में जीआईसी बांदा के सूरज प्रथम व डिस्कस थ्रो में यहीं के महेश कुशवाहा प्रथम रहे। महोबा के फहीम को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग बालिका 800 मीटर में बांदा की तनूजा प्रथम रही। 3000 मीटर में चित्रकूट की सोना देवी प्रथम व खंडेहा रत्ना देवी दूसरे पर रहीं। त्रिकूद में चित्रकूट की रोशनी प्रथम व बांदा की रविता द्वितीय रही। डिस्कस में बांदा की लक्ष्मी कुशवाहा प्रथम रहीं।

सीनियर वर्ग बालिका त्रिकूद में जीजीआईसी बांदा की प्रियंका सोनी प्रथम व कर्वी की सीमा दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में जीजीआईसी बांदा की प्रियंका सोनी प्रथम व महोबा की राधा ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर बाधा दौड़ में महोबा की मंटू देवी प्रथम व जीजीआईसी बांदा की प्रियंका सोनी दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस में आर्यकन्या की रीता साहू प्रथम व जीजीआईसी बांदा की लक्ष्मी दूसरे नंबर रहीं। 400 मीटर में बांदा की गुड़िया ने बाजी मारी। डीआईओएस हिफजुर्रहमान व प्रधानाचार्य इंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया। निर्णायकों में बाबूलाल गुप्ता, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, पीएन श्रीवास्तव, संजय सिंह यादव, नंदकिशोर द्विवेदी, सुरेश सिंह  सपा नेता अंसार अहमद सिद्दीकी व अभिभावक संघ पूर्व अध्यक्ष वाजिद अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें