फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद और मौज मस्ती से मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
Children's Day celebrated with sports and fun - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बाल दिवस पर जिले में आयोजनों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने सामूहिक कार्यक्रमों में धमाल मचाई। रविवार की छुट्टी के चलते स्कूल कॉलेजों के आयोजन फीके रहे। सामाजिक संगठनों ने भी बाल दिवस मनाया। बच्चों के चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

संत तुलसी पब्लिक स्कूल व शुभ संस्कृति किड्स जोन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता और पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को बहुुत प्यार करते थे। उन्हें भारत का भविष्य मानते थे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कुकीज गेम, जलेबी रेस, लेमन रेस, बैलून रेस और कुछ क्विज प्रतियोगिताएं भी हुईं। किड्स जोन की सौदामिनी गुप्ता व दीपिका गुप्ता तथा पल्लवी चौरसिया ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक संत कुमार गुप्त ने आभार जताया। उप प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, डॉ. जगदीश चंसौरिया, राजेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरी पब्लिक स्कूल, बिसंडा में बाल मेला और प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय डायरेक्टर श्याम किशोर गुप्ता और प्रीति गुप्ता तथा प्रधानाचार्य आदि ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, एसीडी स्टूडियो में निर्देशक निशा गुप्ता के निर्देशन में थपकी प्यार की कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के बाद म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, फैशन शो, डांस, चुटकले आदि से मौज मस्ती की। बच्चों ने निर्देशक के साथ केक भी काटा। पार्थवी, आध्या, भव्या, अमायरा, आकृति, अर्पूवा, संध्या, पावनी, शिवानी, कंचन, श्रुति, जागृति, शिल्पी, नीता, रेखा आदि बालिकाएं शामिल रहीं।

Children's Day celebrated with sports and fun- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें