बांदा। बड़ोखर खुर्द में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी एक में आयोजित स्थापना दिवस में पोस्टर सहित विविध प्रतियोगिताएं हुई। सहायक अध्यापिका ज्योति विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर रामोत्सव थीम आधारित रंगोली व पोस्टर बनाए।
शिक्षिका ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए हैं। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पोस्टर में कक्षा आठ के ओम मतदाता दिवस पोस्टर में छठवीं के पवन व बालिका दिवस पोस्टर निर्माण में सातवीं की रोशनी अव्वल रहीं। आठवीं कक्षा के महेंद्र को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। रंगोली निर्माण में नाज तथा रोशनी अव्वल रहीं तो वहीं भाषण प्रतियोगिता में अमन को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ। (संवाद)