फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय गले में फंदा कसने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के देवी नगर में 10 वर्षीय बालक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक खेलते समय गले में फंदा कसने से मौत हो गई। वह पांचवीं का छात्र था। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह रज्जू का पुत्र मोहित साड़ी के बने झूले में लिटाकर अपनी सात माह की बहन अंकिता के साथ खेल रहा था, तभी उसके गले में फंदा कस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे चचेरे भाई टिंकू ने उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल फंदा खोला गया। टिंकू ने बताया कि वह इकलौता था। मां सावित्री खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार चला रही है। पति मानसिक कमजोर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें