ुलपति का प्रतिकात्मक पुतला फूंकते छात्र नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। फीस वृद्धि वापस न होने पर बुंदेलखंड छात्र संघर्ष संघ के बैनर तले छात्र नेताओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पूर्व में संघ के छात्र नेताओं ने फीस वृद्धि के विरोध में राज्यपाल को संबोधित खून से लिखा पत्र भी भेजा था।
संघ प्रमुख लव सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारी अभय प्रताप सिंह के आवास में छात्र नेताओं द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति का प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक फीस वापसी का निर्णय नहीं होता तब तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा।
फीस वृद्धि को लेकर पिछले कई दिनों से संघ लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा है। यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी में बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार छिन गया है। किसान और मजदूरों के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में फीस वृद्धि उत्पीडन जैसा है।
विरोध प्रदर्शन में संघ प्रमुख सहित अभय प्रताप सिंह, शैलेंद्र वर्मा, यशराज गुप्ता, सुशील द्विवेदी, नन्ना तिवारी, हर्ष पांडेय, रवि तिवारी, राहुल नामदेव, भूपेंद्र यादव, आनंद निषाद, भूपेंद्र निषाद, अनमोल यादव, कृष्णा यादव, उमेश चंदेल, हरिओम आदि शामिल रहे।