बांदा। पुलिस लाइन खेल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लिटिल चैंप क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-16) के सेमीफाइनल मैच खेले गए। शुक्रवार को फाइनल मैच होगा।
बांदा चैलेंजर व बांदा रॉयल्स के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला खेला गया। बांदा चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। उज्ज्वला सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाब में बैटिंग करने उतरी रॉयल्स की टीम निर्धारित 12.1 ओवर मे ऑल आउट हो गई। इस तरह चैलेंजर 79 रनों से जीती और फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच अनिकेत रहे। (संवाद)