फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष और सदस्य भिडे़

विज्ञापन
Chairman and members attend board meeting - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। नगर पालिका परिषद की बैठक में आय-व्यय का लेखा जोखा उपलब्ध कराने को लेकर अध्यक्ष और सदस्यों में जमकर नोकझोंक हुई। विवाद तूल पकड़ते देख पुलिस ने दखल देकर शांत किया। सोमवार को बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष व सदस्यों के बीच आरोप व प्रत्यारोप शुरू हो गए। शोरगुल व अफरातफरी पर थाने से पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने अध्यक्ष जगदीश भाऊ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। उधर, अध्यक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया। हालंाकि ईओ राम सिंह ने दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात स्वीकारी।
चौबे प्रसाद, मुलायम सिंह यादव, विभा देवी, चुन्नुराम सैनी, रूपा, संजय कुमार, रामदेव गुप्ता, लवकुश ,जावत्री, भानुप्रताप, रणवीर सिंह, मालतीबाई, देवीदीन, अनीता और विष्णुदेव आदि सदस्य शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें