फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बस दो फाड़, 9 यात्री मरे ,24 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा से फतेहपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस सोमवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई। बांदा-टाडा नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बस का आधा हिस्सा चीरता हुआ खाई में जा घुसा। बस में सवार नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें सात माह की बच्ची समेत चार महिलाएं शामिल हैं। 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में फतेहपुर के पांच, वाराणसी और चित्रकूट एक-एक व बांदा के दो यात्री हैं।
विज्ञापन

बांदा डिपो से दोपहर करीब 1:30 बजे बस फतेहपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बांदा से करीब 15 किमी आगे बांदा-टाडा नेशनल हाईवे पर सैमरी गांव के मोड़ के पास हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
यात्रियों के मुताबिक सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक आगे से पीछे तक बस का आधा हिस्सा चीरता हुआ निकल गया और आगे जाकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा घुसा। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बस में ड्राइवर के पीछे की ओर सीटों पर बैठे सभी यात्री ट्रक की चपेट में आ गए। नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्रियों के शव टुकड़ों में बंट गए। बस चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

बस चालक राजू यादव निवासी महोखर (बांदा) और परिचालक सरनाम सिंह निवासी कानपुर बच गए। घटना के कुछ देर ही बाद तिंदवारी थाने की पुलिस पहुंच गई। शवों तथा घायलों को सरकारी एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई शवों की काफी देर बाद शिनाख्त हुई। डीएम हीरालाल और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंच गए थे।
हादसे में इन यात्रियों की जान गई
1- चंद्रपाल उर्फ चंदू (50), पुत्र बाबूलाल, मीर मऊ, फतेहपुर।
2- चंद्रपाल (53) पुत्र रज्जू सिंह, वासिलपुर, तिंदवारी, बांदा।
3- आयत खातून (7 माह) पुत्री वसीम, बहुआ, फतेहपुर।
4- आदर्श (8) पुत्र संतोष, वासिलपुर, तिंदवारी, बांदा।
5- गुलिस्तां (14) पुत्री खलील, बहुआ,फतेहपुर।
6- रिंकी (30) पत्नी अरविंद द्विवेदी, दतौली,फतेहपुर।
7- नीलिमा कौसर (45) पत्नी स्व. रवींद्र कु मार, वाराणसी।
8- सोनी (35) पत्नी राजू सविता, वर्मा चौराहा फतेहपुर।
9- सूरज पाल सिंह (62) पुत्र देवीदयाल, मऊ टिटिहरा, चित्रकूट।
ये कानपुर रेफर किए गए
ममता (50) पत्नी रामबाबू, बहुआ, फतेहपुर। शाहीन खातून (32) पत्नी वसीम बहुआ, फतेहपुर व उसकी पुत्री खुशी खातून (7) व पुत्र फरमान (5)। शुभम (10) पुत्र चंद्रभान बैरफ, बांदा। हरीप्रसाद (60) पुत्र कल्लू व उसका पुत्र मातादीन (32) पुत्र हरिप्रसाद, तिंदवारी। जितेंद्र कुमार (22) पुत्र राजेंद्र कुमार, मीर मऊ, फतेहपुर। विनोद कुमार (30) पुत्र जगतपाल, दतौली, फतेहपुर।
अन्य घायल
अब्दुल जलील (65) पुत्र लल्लू, परसौड़ा तिंदवारी। विकास (13) पुत्र राजू, फतेहपुर। धीरेंद्र सिंह (50) पुत्र गयाचरण, अतर्रा। ईश्वरीप्रसाद (45) पुत्र खलील, फतेहपुर। शकुंतला (55) पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह प्रधान , जौहरपुर तिंदवारी। उमेश कुमार शर्मा (50) पुत्र लालता, बनारस। कल्लू (35) पुत्र केदार, चिल्ला, बांदा। हनुमंत सिंह (50) पुत्र विष्णु, सैमरा, बांदा। राजकुमार (22) पुत्र छोटा, पैलानी। कनीजा (30) पत्नी शब्बीर, फतेहपुर। जय प्रकाश (45) पुत्र हीरालाल, घाटमपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें