फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीडीओ को रिसौरा गोशाला में 15 मवेशी कम मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बांदा। सीडीओ ने रिसौरा गांव में गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्हें तमाम खामियां मिलीं। 15 मवेशी कम मिले, जिसका जवाब केयरटेकर नहीं दे सके। सीडीओ ने प्रधान व सचिव को फटकार लगाई।
महुआ विकास खंड के रिसौरा गांव में मंगलवार को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य और बीडीओ राजेश कुमार ने गोशाला की स्थिति देखी। मवेशियों की गिनती कराई तो रजिस्टर में दर्ज 15 मवेशी कम मिले। चरही में कीड़े और गंदगी मिली। सीडीओ खफा हो गए। बीमार मवेशियों का इलाज न होने पर पशु चिकित्साधिकारी पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि रिसौरा की अस्थाई गोशाला में लगाए गए केयरटेकरों की लापरवाही मिली है। सचिव और पशु चिकित्सा अधिकारी भी निष्क्रिय हैं। भूसा की चरही का निर्माण भी मानक डिजाइन से अलग है। चौड़ाई इतनी ज्यादा है कि उसमें मवेशी चढ़ जाते हैं और चरही में खड़े होकर भूसा खाते हैं। गोशाला में भूसा और पोषाहार कम पाया गया। इ उन्होंने कहा कि लापरवाह केयरटेकरों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें