फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नरैनी में नहीं हो सकी सीबीसी जांच, अतर्रा में देखे गए 631 मरीज

विज्ञापन
फोटाे- 12 शिविर में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा/नरैनी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े के तहत नरैनी सीएचसी में सीबीसी जांच की सुविधा न होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ी। वहीं अतर्रा सीएचसी में 631 मरीजों ने पंजीयन कराकर इलाज कराया।
विज्ञापन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शनिवार को नरैनी सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान के दौरान केमिकल नहीं होने से शनिवार को मरीजों की सीबीसी जांच नहीं हो पाई। मरीजों को बाहर से जाकर 200 रुपये खर्च कर अपनी जांच करानी पड़ीं। इस संबंध में नरैनी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने जांच में लगने वाला केमिकल नहीं होने से यह दिक्कत आई है। सोमवार से मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
अतर्रा सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शिवसागर, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. प्रसून पांडेय ने मरीजों का इलाज किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह का डॉक्टरों ने मशीन से ब्लड प्रेशर की जांच की। शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के साथ संतुलित आहार, स्वच्छता व समय-समय पर जांच कराने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान दिनेश गुप्ता, आत्माराम शुक्ला, शिवमोहन गुप्ता, ब्रजेश द्विवेदी सहित सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें