फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खानपान सहायक व एक क्लर्क को हटाया, दो महिला कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खान पान की व्यवस्था को लेकर खुद को कमरे में बंद करने के मामले की जांच करने शुक्रवार को दो टीमें पहुंचीं। जिला प्रशासन की टीम के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के असिस्टेंट कमिश्नर व कानपुर के प्राचार्य की एक अन्य टीम ने पांच घंटे तक जांच पड़ताल व पूछताछ की। जांच टीम ने प्रधानाचार्य से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर के लगभग 250 छात्रों ने गुरुवार की सुबह कच्चा व बदबूदार भोजन पानी मिलने, स्वास्थ्य सुविधा न मिलने आदि शिकायतों को लेकर खुद को कमरे में बंद कर विरोध जताया था। इस आंदोलन से विद्यालय प्रशासन समेत जिला प्रशासन सकते में आ गया था। मौके पर एडीएम उमेशचंद्र दो एसडीएम व पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे और छह घंटे बाद छात्रों के विरोध को खत्म कराया था। खानपान व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। शुक्रवार को जवाहर नवोदय के असिस्टेंट कमिश्नर एचएन पांडेय व जवाहर नवोदय कानपुर के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार की टीम जांच करने पहुंची। पूरे विद्यालय में छात्रों व शिक्षकों के अलावा स्टॉफ से चार घंटे तक पूछताछ की है।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद जांच टीम को पूरी रिपोर्ट सौंपी गई है। इस मामले में खान पान व्यवस्थापक और एक क्लर्क को फिलहाल जांच तक हटाया गया है। इसके बाद डीएम शिवशरणप्पा के निर्देश पर गठित टीम एडीएम उमेश चंद्र की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम ने भी विद्यालय जाकर जांच पड़ताल की।एडीएम उमेश चन्द्र निगम व उपजिलाधिकारी रामऋषि रमन विद्यालय पहुंचे । गुरुवार को छात्रों से वार्ता के बाद विद्यालय के स्टोर कीपर देवेश उत्तम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य सपना सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा की गई हड़ताल के क्रम में छात्र-छात्राओं से वार्ता की गई थी। जिसमें बालिकाओं से मिली शिकायती सूचनाओं के चलते महिला परामर्शदात्री संविदा मृदुलता सिंह और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मैट्रन आशा सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन


मेन्यू के अनुसार मिला भोजन, समय से दी परीक्षा
चित्रकूट। छात्रों द्वारा खानपान मानक के अनुरुप न होने की शिकायत के बाद शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थिति सुबह से ही बदली नजर आई। शिक्षकों व स्टॉफ का आने जाने वालों के साथ व्यवहार और छात्रों का हाल जानने का सिलसिला जारी रहा। मेन्यू के अनुसार सुबह नाश्ते में पूडी व छोला दिया गया। दोपहर को बरबटी की सब्जी के साथ रोटी दाल चावल दिया गया। रात को कददू की सब्जी व रोटी दाल चावल दिया गया है। किसी छात्र ने आज कोई शिकायत नहीं की है। इसके अलावा सभी छात्रों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें