बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
उन्नाव जिले के बरादेव गांव निवासी श्यामू (35) मंगलवार की शाम कार से अतर्रा स्थित आश्रम में अपनी सास सुखमन साईं से मिलने आ रहा था। साथ में गर्भवती पत्नी अमिता यादव (25) भी थीं। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के नजदीक कार पुलिया से कार गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आश्रम से सूरसेन वर्मा (भरखरी) मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दंपती को कानपुर रेफर कर दिया गया। सूरसेन के मुताबिक श्यामू की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अमिता को इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए। श्यामू आम की बागवानी करता था।