फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के सिक्के बांट रहे प्रत्याशी को पकड़ा

Sun, 06 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। मतदान की पूर्व संध्या पर मतदाताओं को चांदी के सिक्के बांट रहे प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व दस्यु सरगना शहजादे की शिकायत पर की।
विज्ञापन


प्रत्याशी को रात भर हिरासत में रखने के बाद सुबह कड़ी चेतावनी के बाद रिहा कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में शुक्रवार की रात प्रधान पद का एक प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए गांव में घूम कर मतदाताओं को चांदी के सिक्के बांट रहा था।

इसकी भनक लगते ही पूर्व दस्यु सरगना शहजादे ने एसडीएम पुष्पराज सिंह और क्षेत्राधिकारी डा. राकेश मिश्रा से शिकायत की। सूचना पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्याशी के घर छापा मारकर हिरासत में ले लिया। सिक्के बांटने की बात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने प्रत्याशी ने स्वीकार की। प्रत्याशी को रात भर हिरासत में रखने के बाद सुबह कड़ी चेतावनी देने के बाद कोतवाली से रिहा कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि प्रधान पद का प्रत्याशी अमोल यादव वोट के लिए चांदी के सिक्के बांट रहा था। जांच में शिकायत सही मिलने पर प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया था।

बाद में चेतावनी देकर रिहा कर दिया। उधर, पूर्व दस्यु सरगना ने बताया कि सिक्का बांटने वाले प्रत्याशी ने उसके भतीजे को 20 हजार रुपये देकर अपने पक्ष में वोट डालने को कहा था। लेकिन उसने प्रत्याशी के रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें