फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार

विज्ञापन
बांदा में जिला परिषद के पास आर्यावर्त बैंक में लाभार्थियों की लाइन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन के चलते काम-धंधे न मिलने से परेशान गरीब परिवार अब मात्र आठ सौ या हजार रुपये के लिये लॉकडाउन नियमों की परवाह नहीं कर हैं। महिला जन धन योजना और उज्ज्वला गैस योजना के खातों में आए 800 या हजार रुपये हासिल करने के लिए रोजाना बैंकों में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ लग रही है। इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है। उन्हें रोकने की हल्की फुल्की पुलिसिया कोशिश नाकाम साबित हो रही है। दूसरी तरफ काउंटरों में बैठे बैंक कर्मियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सोमवार को जिला परिषद चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच में यही नजारा था। इसके अलावा अन्य बैंकों में भी कमोवेश यही स्थिति रही। बैंक शाखा प्रबंधकों का कहना है कि की सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल कराना पुलिस के बिना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें