कोरोना वायरस फैलने से संबंधित स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पोस्टर।
- फोटो : BANDA
बांदा। फेस कवर/मॉस्क कोरोना वायरस से काफी सुरक्षा देता है। इसीलिए इसे अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मोटे कपड़े, कॉटन टीशर्ट या बनियान को पर्तों में काटकर भी मॉस्क बनाया जा सकता है। स्कार्फ या रूमाल दो-तीन फोल्ड के साथ बांधा जा सकता है।
घरेलू मॉस्क को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धो लें। मॉस्क को साबुन और गरम पानी में अच्छी तरह धोने के बाद कम से कम 5 घंटे धूप में सुखाएं। कपड़े के मॉस्क को 15 मिनट तक नमक डालकर गर्म पानी में उबालें। अपना मॉस्क किसी और को न दें। जिस बैग में मॉस्क रखें उसे भी साबुन-पानी से धोकर सुखा लें। मॉस्क को चेहरे से हटाने के बाद 40 सेकेंड तक साबुन व पानी से हाथ धोएं। एल्कोहल वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।