फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश से कप्तान सड़कों पर

Sun, 21 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के आदेश ने पुलिस अफसरों को खुद सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले दो दिनों से अफसर लाव-लश्कर के साथ शहर का गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटे मारने वाले वाहन चालकों में खौफ पैदा हुआ है।

शनिवार को दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय और अपर एसपी आशुतोष शुक्ल व शहर कोतवाल जनमेजय सचान सहित दर्जनों की संख्या में उप निरीक्षक और पुलिस जवानों ने देर शाम बलखंडीनाका पुलिस चौकी से मार्च पास्ट शुरू किया।

महेश्वरी देवी चौक, शंकर गुुरु चौराहा, सदर बाजार, अमर टाकीज तिराहा होकर अलीगंज पुलिस चौकी में समापन किया। इस बीच रास्ते में उन दुकानदारों को टोका या हड़काया जिन्होंने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चिन्ह अन्य को अनाधिकृत चिन्ह अथवा पद लिखे वाहनों को भी रोका-टोका। कई दोपहिया वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें