अतर्रा। महुआ ब्लाक के नंदना ग्राम पंचायत में
वार्ड-11 में सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में रविवार को 69 प्रतिशत वोट पड़े।
कुल 84 मतदाता थे। 58 ने मतदान किया। दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
ग्राम
प्रधान व सदस्य चुनाव के दौरान 10 वार्डों में सदस्य चुने गए थे। वार्ड-11
में किसी के नामांकन न कराने से यह पद खाली रह गया था।
सोमवार को
प्राथमिक पाठशाला में मतदान हुआ। मतदान पार्टी पूर्व संध्या में ही यहां
पहुंच गई। पुलिस पहरे मेें सुबह मतदान शुरू हुआ। पूरे दिन में 30 पुुरुष व
28 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।
जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम विनय कुमार
पाठक और सेक्टर मजिस्ट्रेट एआरसीएस सुरेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष एसके
शुक्ला निगरानी में रहे। मतदान के बाद मतपेटी महुआ ब्लाक मुख्यालय में जमा
की गई हैं। मतगणना 23 फरवरी को होगी।