फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में फसलों को बोनस देने से भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम

Thu, 12 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहाकि मौजूदा वर्ष ‘किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। बुंदेलखंड में हुए फसलों के नुकसान का आकलन करवाकर किसानों को पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में अगर फसलों को बोनस भी देना पड़ा तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। यहां दुग्ध उत्पादन के लिए भी काम करने को मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पिछले नौ माह में उत्तर प्रदेश को कोई बड़ा पैकेज नहीं मिला है। बांदा में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में अगले वर्ष से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

छह माह के अंदर मेडिकल कॉलेज का 300 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा। यह बात उन्होंने यहां मेडिकल कालेज की ओपीडी के उदघाटन के अवसर पर कही। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने बसपा सरकार पर द्वेेष भावना से काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उदाहरण दिया कि सपा सरकार ने कन्नौज, जालौन और आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज तैयार करा दिए थे। सीटें भी उपलब्ध थीं। बसपा सरकार आईं तो इन्हें नहीं चलने दिया लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। बांदा के अधूरे मेडिकल कॉलेज को पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने मंच से ही कार्यदाई संस्था निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं, उसे पूरा करें। मुख्यमंत्री ने बेबाकी से स्वीकारा कि गांवों में डॉक्टर पहुंचना बहुत मुश्किल है।

गरीब मरीज प्राइवेट या बड़े शहरों में इलाज नहीं करा सकता इसीलिए विधायक निधि से इलाज को 25 लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 45 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन मिलेगी। इसकी हकदार महिला मुखिया होंगी।  बुंदेलखंड दैवीय आपदा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के फसलों का पूरा सर्वे कराएंगे।

बुंदेलखंड में अगर फसलों को बोनस देना पड़ा तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि बुंदेलखंड में दुग्ध उत्पादन के लिए काम करें। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा कि इस वर्ष को ‘किसान वर्ष’ के रूप मेें मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीते नौ माह में उत्तर प्रदेश को कोई बड़ा पैकेज नहीं मिला है जबकि यह प्रदेश सबसे बड़ा है और जनसंख्या ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश मेें 40 हजार पुलिस भर्ती का रिजल्ट शीघ्र आने वाला है। इसके अलावा 40 हजार की भर्ती और होगी।

बुंदेलखंड के लिए बड़ी कंपनियों को लाया जाएगा। मंच से ही सपा नेताओं को सबक दिया कि अभी लोगों के हित में काम करने के लिए उनके पास दो वर्ष हैं। आम लोगों तक पहुंचें। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने मुख्यमंत्री के स्वागत में संबोधन किया और शेर पढ़कर मुख्यमंत्री के सिर पर साफा पहनाया। सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें