स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ‘ए’ टीम ने जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ‘ए’ ने निर्धारित 25 ओवर में 165 रन बनाए। मोहित सिंह 50, ऋषभ श्रीवास्तव व प्रविश सिंह ने 28-28, सलमान ने 18 व मनोज ने 16 रन बनाए।
डीसीए के बालर राहुल ने तीन व प्रदीप ने दो विकेट लिए। जवाब में डीसीए के सभी खिलाड़ी 66 रनों पर आउट हो गए। स्टेडियम ‘ए’ के अजय यादव ने पांच और सलमान ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी सपा नेता हसनुद्दीन सिद्दीकी व संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, कमल यादव, विनय श्रीवास्तव, क्रिकेट कोच जितेंद्र सिंह व सूरजबली आदि उपस्थित रहे।