फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिदके बैलों ने दौड़ाई गाड़ी, वृद्ध की घिसट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ऊंट देखकर बैलगाड़ी के बैल बिदक गए। झटका देकर बैलगाड़ी लेकर भागने लगे। इससे बैलगाड़ी चला रहा वृद्ध बैलगाड़ी में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसट गया। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीखुर्द गांव निवासी बुद्धराज (64) अपने पुरवा से बैलगाड़ी में ड्रम रखकर करीब एक किलोमीटर दूर गांव से पानी लेने गए थे। ड्रमों में पानी रखकर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में बैलगाड़ी के सामने अचानक ऊंट आ गया। इससे बैल बिदक गए और बैलगाड़ी लेकर भागने लगे। झटका लगने से बुद्धराज नीचे गिरकर बैलगाड़ी में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। बैलगाड़ी भी पलट गई। बुद्धराज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
शुक्रवार की शाम परिजन कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी दम तोड़ दिया। बड़े बेटे देशराज ने बताया कि पिता के पास चार बीघा जमीन है। वह खेती करते थे। पांच भाइयों में तीन भाइयों की शादी हो चुकी है। तीन बहनें हैं, सभी शादीशुदा हैं। जसपुरा थानाध्यक्ष नरेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें