बांदा। सामान्य प्रेक्षक वी कलाइराशि (आईएएस) ने अंतिम दिन कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। 30 मिनट तक नामांकन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं को देखा। नामांकन पत्रों की जांच और चिंह आवंटन की भी जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। बाद में सामान्य प्रेक्षक ने डिस्ट्रिक कंट्रोल सेंटर(डीडीसी)/सी-विजन एवं शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेटर व मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) सेल का निरीक्षण किया। शिकायतों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण किया जाए। अधिकारी निस्तारण अभिलेखों को चेक करें।
मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की नोडल अधिकारी से जानकारी की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, प्रभारी अधिकारी एमसीसी अमिताभ यादव, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण विनोद कुमार, नोडल अधिकारी एमसीएमसी मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।