फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवती की मौत, दो दर्जन नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार को बुखार से ग्रसित युवती की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरिया का भी प्रकोप है।
विज्ञापन


चिल्ला क्षेत्र के डिघवट गांव की रीता (30) पत्नी पवन को परिजन गंभीर हालत में मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां सुनिया ने बताया कि सप्ताहभर से उसे बुखार था। ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर सिर्फ बोतलें ही चढ़ाई गईं।

उधर, ईएमओ डा.विनीत सचान ने बताया कि बुखार के साथ उसे सांस की भी बीमारी थी। हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया था। वहीं बुखार से ग्रसित दो दर्जन से ज्यादा भर्ती मरीजों में चांदनी (7) गहबरा, रश्मि (7) मझीवांसानी, शालिनी (1) पनगरा, श्रवण कुमार (35) हरदौली कांशीराम कालोनी, ललिता (45) महुआ, फिजा खातून (7) करबई, वीर सिंह (15) सांतर, संध्या यादव (18) सर्वोदय नगर, धनराज (1) लोहरा, शांति देवी (50) ददरिया, खुशी (10) निम्नीपार, स्नेहा (7) बबेरू, मनोज (13) भीती, रामऔतार (53) व पूर्णिमा (4) गायत्री नगर, अयास (1) जेल रोड, गुड़िया (28) मोहन पुरवा आदि शामिल हैं। दूसरी तरफ डायरिया के भी दर्जनभर से ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें