फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन व संपत्ति कर में वृद्धि से व्यापारी भड़के

Sat, 23 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा भवन और संपत्ति कर में अंधाधुंध बढ़ोतरी किए जाने के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें बिजली और पानी संकट तथा व्यापारियों की सुरक्षा के बारे में भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


शनिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां कुछ देर प्रदर्शन किया। डीएम कक्ष के सामने व्यापारियों ने धरना भी दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट एके पुष्कर को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका ने अचानक भवन और संपत्ति कर में 20 से 80 गुना वृद्धि करके वसूली शुरू कर दी है। इसे रोका जाए।

भीषण गर्मी से जूझ रहे बुंदेलखंड के बाशिंदों पर रहम करते हुए सरकार यहां बिजली कटौती और फाल्ट के नाम पर बिजली बंद रखने की समस्या से निजात दिलाए। सुबह-शाम जल संस्थान पानी की आपूर्ति करे। बाजार में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क जल्द बनवाई जाए। गिरती कानून व्यवस्था को संभाला जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, संदीप जैन, लल्लू खां, रजत सेठ, युवा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानिश सईद, जितेंद्र कुमार मिश्रा, रामचंद्र गुप्त, ज्वाला प्रसाद गुप्त, मदनमोहन साहू, मनीष गुप्ता, रामनारायण पप्पू, हरिमोहन साहू, गुलाब सिंह राठौर, घनश्याम सिंह राजपूत, टिल्लू चौरसिया, अशोक कुमार, संतन ओमर, दिनेश साहू आदि हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें