फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय कन्याओं का धूमधाम से होगा सामूहिक विवाह

Sat, 23 May 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से 24 मई को आयोजित किए जा रहे सामूहिक क्षत्रिय कन्या विवाह समारोह की तैयारियां अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम संयोजक बीएम सिंह गौतम, महामंत्री सूर्यपाल सिंह चौहान, राम सिंह कछवाह, शीला सिंह, रमजोर सिंह चंदेल, बुद्धराज सिंह कछवाह, बृजेश सिंह महोखर, विवेक सिंह कछवाह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि कार्यक्रम संरक्षक विजय सिंह चौहान व जगराम सिंह चौहान के निर्देशन में दूल्हों और बारातियों को शाम 6 बजे बिजली खेड़ा स्थित मैरिज हाउस में ठहराया जाएगा।

यहां व्यवस्था हीरा सिंह भदौरिया करेंगे। कन्याओं और उनके परिजनों को क्षत्रिय धाम में ठहराया जाएगा। यहां व्यवस्था जगपत सिंह जादौन करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे 11 घोड़ों के साथ निकासी होगी। बारात का पथ संचलन अवधेश सिंह प्रधान और राजेंद्र सिंह (मवई) करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 बजे द्वारचार और 11 बजे जयमाल होगा। 12 बजे कन्या पक्ष के पंडाल में वैवाहिक कार्यक्रम होंगे। लगभग 5000 अतिथियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। शाम 4 बजे विदाई होगी। कार्यक्रम में विधायक संदीप सोन सहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कछवाह, अजय सिंह, अनूप सिंह, एके सिंह आदि भी शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें