फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से आनंद होंगे बबेरू से विस प्रत्याशी

Sat, 02 May 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने विधान सभा चुनाव के लिए यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस क्षेत्र से विधायक रह चुके स्वर्गीय देव कुमार यादव के पुत्र और बसपा नेता आनंद यादव को विधान सभा क्षेत्र का संयोजक और अगले चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को यहां स्वप्रयास आवासीय विद्यालय में बसपा के सम्मेलन में बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर और विधान परिषद सदस्य नौशाद अली ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि पार्टी मुखिया मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जो योजनाएं लागू की थीं, सपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया।

लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी की घोषणाएं भी हवा हवाई साबित हुईं। कोआर्डिनेटर ने आनंद यादव को बबेरू विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। समर्थकों ने श्री यादव को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


नरैनी विधायक गयाचरन दिनकर ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और घोषित प्रत्याशी आनंद यादव के साथ काम करने को कहा। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव प्रसाद, गंगा सोनी, अवधेश वर्मा, कमल दोहरे, जगदीश प्रजापति, आरके वर्मा ने संबोधित किया।

मधुसूदन कुशवाहा, गजेंद्र सिंह पटेल, बीएम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, राजचंद्र पटेल, नत्थू यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश दिनकर, रामफल त्यागी, भागवत प्रसाद प्रजापति, शत्रुघन पटेल, कल्ली रत्नाकर, राजेश अकेला आदि उपस्थित रहे। संचालन लल्लू निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें