अतर्रा। मोबाइल में गेम खेलने पर भाई ने डांटा और थप्पड़ जड़ दिया। इस क्षुब्ध होकर 10 वर्षीय बालिका फांसी पर झूल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना सिविल लाइन (नरैनी रोड) की है। गुरुवार को सुबह पूरन की पुत्री लक्ष्मी कमरे में अकेले मोबाइल में गेम खेल रही थी। देर तक और अक्सर गेम में गुम रहने पर बड़े भाई रानू ने डांटा और एक थप्पड़ मार दिया। उधर, मां कलावती ने भी उसे फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध लक्ष्मी ने कमरे का दरवाजा ढक लिया और मां की धोती से फांसी लगा ली। घरवालों की खिड़की से नजर पड़ी तो
उसे सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना नहीं दी और शव घर ले गए।
बालिका लक्ष्मी नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। मजदूर पेशा पिता ने बताया कि वह अक्सर मोबाइल पर गेम खेलती थी। दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई।