फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में घायल हुए भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी शिवमंगलपाल व सदाशिव पाल पुत्रगण चुन्नापाल का 25 मई को जमीन के मेड़ के मामूली मामले को लेकर हुए विवाद में दोनों सगे भाइयों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें सदाशिव व उसके बेटे लवलेश ने शिवमंगल व उसकी पत्नी लीला को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया, शिवमंगल के सिर में ज्यादा चोटें आईं, उसकी इलाज के दौरान कानपुर के हैलट अस्पताल में मृत्यु हो गई।
मृतक शिवमंगल की पत्नी लीला पाल की तहरीर पर पुलिस ने 29 मई को सदाशिव व उसके बेटे लवलेश पर गैर इरादतन हत्या की आईपीसी धारा 304, 325 व 504 पर मामला दर्ज किया था। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में सिंहपुर निवासी पिता-पुत्र (सदाशिव पुत्र चुन्ना पाल व उसके बेटे लवलेश पुत्र सदाशिव ) को जमुवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें